भारत देश में दिन में तीन बार भोजन किया जाता है। दिनचर्या के अनुसार भोजन सही समय से करने पर स्वास्थ्य सही रहता है। इसलिए यह जानना बहुत जरूरी है कि भोजन करने का सबसे अच्छा समय कौन सा होना चाहिए और समय के अनुसार कौन सा भोजन खाना चाहिए?
सुबह, दोपहर और शाम का भोजन कब करना चाहिए। (Best Time To Eat Breakfast, Lunch And Dinner)
सुबह का भोजन (Healthy Food and Time for Breakfast)
सुबह के समय किया गया भोजन हमें पूरे दिन ऊर्जा देता है। और अगर हम सुबह से ही ऊर्जावान महसूस करेंगे तो हमारे दिन भी अच्छा गुजरेगा।
सुबह हम जो भोजन खाते हैं उससे हमारे मस्तिष्क और हमारी मांसपेशियों को ऊर्जा मिलती है।
इसलिए यह बहुत जरूरी है कि सुबह के खाने मैं क्या होना चाहिए और इसे कब खाना चाहिए।
सुबह के समय का भोजन हमें 8: 30 बजे से पहले ही कर लेना चाहिए।
सुबह के समय क्या खाएं?
सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ खाना चाहिए जो हमारे लिए पोस्टिक आहार हो।
जूस (Juice)
सुबह-सुबह जूस पीना चाहिए।
सुबह जूस पीने से पेट खाली नहीं रहता है और जो व्यक्ति व्यायाम करते हैं उनके शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है।
दलिया (Oatmeal)
-
दलिया हमारे शरीर के लिए एकदम पोष्टिक आहार है।
-
इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाए जाते हैं जो पाचन क्रिया में काफी मदद करते हैं।
-
सप्ताह में कम से कम एक बार तो दलिए (oatmeal) का सेवन करना ही चाहिए यह हमें भरा रखता है।
-
यह प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत भी है।
-
इसमें पोटेशियम, फोलेट और एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं।
अंडा (Egg)
-
अंडा सुबह के नाश्ते में प्रसिद्ध है।
-
अंडा प्रोटीन और विटामिंस का एक अच्छा स्रोत है।
-
यह हमारे शरीर की मांसपेशियों के लिए बहुत फायदेमंद है क्योंकि यह डैमेज सेल्स को रिपेयर करता है।
केला (Banana)
-
दिन को शुरू करने से लेकर भूख को कम रखने तक प्रकृति का एक सबसे अच्छा आविष्कार है।
-
केला एक ऐसा फल है जो हमें तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है। इसलिए आप थकान दूर करने के लिए केला खा सकते हैं।
-
आप इसे सीधे ही खा सकते हैं या फिर अनाज में भी जोड़ सकते हैं।
-
केले में भरपूर मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है जो कि हाथ पैरों में हो रहे दर्द को कम करता है।
सूखे मेवे वाला दूध (Dry Fruits Milkshake)
-
यह स्वादिष्ट होने के साथ ही इसमें गुण भी काफी होते हैं।
-
इसमें ड्राई फ्रूट्स होने के कारण प्रोटीन और पोषक तत्व अच्छी मात्रा में होते हैं।
-
इसका सेवन करने से आपकी त्वचा भी अच्छी रहती है। क्योंकि सूखे मेवे आपकी त्वचा को चमकदार बनाते हैं।
पराठा
अगर सामग्री सही है तो उसके गुण भी अच्छे होंगे।
सुबह के नाश्ते में भारतीयों का सबसे पसंदीदा पराठा है।
इसमें जड़ी बूटी वाले मसाले स्वाद को बढ़ाते हैं।
परांठो में आलू पराठा और पालक पराठा बेहद प्रसिद्ध है।
पालक पराठे में पालक में पाए जाने वाले सभी गुण उसमें पाए जाते हैं इसलिए वह गुणकारी होता है।
इसमें घी लगाने से स्वाद के साथ हैं थोड़ा पोस्टिक भी हो जाता है।
पोहा
-
भारत में पोहा किसके घर में नहीं बनता होगा, लगभग सभी के घरों में।
-
पोहा हल्के मसाले और मूंगफली के साथ बनाया जाता है। और हल्के मसाले स्वस्थ भोजन में डाले जाते हैं।
-
इसमें प्रोटीन (मूंगफली) और आयरन होता है।
नट्स और नट बटर (Nut’s and Nut Butter)
-
पोटेशियम मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स नर्स में पाए जाते हैं।
-
यह ह्रदय के लिए काफी अच्छे होते हैं।
-
नर्स के लिए आप अपने साथ एक छोटा बॉक्स रख सकते हैं। इसका सेवन आप कहीं पर भी कर सकते हैं।
-
नट बटर इन का पेस्ट होता है जिसे आप पोस्ट या फिर फल के साथ खा सकते हैं।
-
नट बटर में आप काजू बदाम आदि का बटर रख सकते हैं।
दोपहर का भोजन (Healthy Food and Time for Lunch)
दोपहर में भोजन करने का सही समय
दोपहर में भोजन का समय 12: 30 बजे या उससे पहले ही होता है।
दोपहर के भोजन में क्या खाएं?
पराठा
-
दोपहर के समय आप पराठा खाए।
-
मेथी पराठे को आप प्याज की चटनी के साथ खा सकते हैं यह स्वादिष्ट और सेहत के लिए अच्छी होती है।
मूंग दाल खिचड़ी
-
मूंग दाल खिचड़ी सेहत के लिए काफी अच्छी होती है।
-
इसमें हरी मूंग दाल और चावल होते हैं।
-
इसका स्वाद काफी अच्छा होता है और यह बनाने में भी आसान होता है।
दही-छाछ (Curd)
-
दही छाछ को दोपहर के भोजन में शामिल चाहिए।
-
यह स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता है। और दही में काफी तरीके के बैक्टीरिया होते हैं जो कि शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले सूक्ष्मजीव को मारते हैं।
-
दही रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ साथ हैं पाचन शक्ति को भी अच्छा बनाता है।
-
शरीर को ठंडा रखता है और पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है।
-
सर्दियों में सावधानी बरतें।
चावल और सांभर
-
यह आपके ऑफिस के लिए एक अच्छा लंच हो सकता है।
-
यह काफी हेल्दी और स्वादिष्ट होता हैं। आप इसे दोपहर के खाने में खा सकते हैं।
-
इसमें कुछ सब्जियां भी होती है जो कि फाइबर का एक अच्छा स्रोत है।
रोटी-चावल-सब्जी
-
घर पर बनाए जाने वाले अधिकतर दोपहर के खाने में यही होता है।
-
यह आपके लिए सबसे अच्छा दोपहर का भोजन हो सकता है।
-
इसके साथ आप दही भी खा सकते हैं।
रात का भोजन (Healthy Food and Time for Lunch)
दिन ढलने के बाद जितना जल्दी हो सके भोजन कर लेना चाहिए।
इससे हमारी पाचन शक्ति अच्छी रहती है और खाने को पचाने के लिए काफी समय भी मिल जाता है और अच्छे से बच पाता है।
रात में भोजन करने का सही समय
रात का भोजन 6:00 बजे से 7:00 बजे तक कर लेना चाहिए।
रात के भोजन में क्या खाएं?
-
सलाद
-
दाल रोटी
-
पालक पनीर
-
हरी सब्जी
सलाद
-
रात के खाने में सलाद जरूर खाना चाहिए।
-
सलाद खाने से भोजन का पाचन अच्छे से हो जाता है।
-
इसमें फाइबर्स पाए जाते हैं।
दाल-रोटी (Salid)
रोटी सब्जी
पालक पनीर
-
पनीर सप्ताह कम से कम 2 बार तो खाना ही चाहिए।
-
पनीर शरीर के लिए बहुत अच्छा होता है क्योंकि इसमें प्रोटीन काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है।
हरी सब्जी
-
हरी सब्जी में आयरन मैग्नीशियम आदि पोषक तत्व अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं।
-
सप्ताह में दो बार तो हरी सब्जी खाना ही चाहिए।
-
हरी सब्जी खाने से रक्त में हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होती।
दोपहर और रात के खाने के बीच क्या खाएं?
लोगों का अक्सर सवाल यह रहता है कि वह हल्की की भूख में क्या खाएं?
-
भुने हुए चने (Gram)
-
शकरकंद (Sweet Potato)
-
मुरमुरे (Puffed Rice)
-
अंकुर (Sprout)
अगर आप वजन बढ़ा रहे हैं तो हर 3 घंटे में कुछ ना कुछ खाते रहें।
रात का खाना खाने के बाद क्या करें?
-
भोजन करने के 3 घंटे बाद ही सोएं।
-
भोजन खाने के बाद फल ना खाएं यह पाचन की प्रक्रिया को धीमा करता है।
-
रात के समय दही ना खाएं।
-
रात के भोजन के 2 घंटे बाद दूध पिएं।
-
खाने के बाद सो कदम जरूर टहले।